{"_id":"6850773d921e2f0b7702865a","slug":"tender-issued-for-removing-weeds-from-badi-river-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8429-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बड़ी नदी से बूटी हटाने के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बड़ी नदी से बूटी हटाने के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अमर उजाला में प्राथमिकता के साथ छपी खबर का असर हुआ है। बड़ी नदी से बूटी हटाकर इसकी सफाई करने के काम का टेंडर जारी कर दिया गया है। डीसी डाॅ. प्रीति यादव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके मानसून सीजन के लिए बड़ी व छोटी नदियों की सफाई की समीक्षा की। डीसी ने ड्रेनेज विभाग की ओर से छोटी नदी की गौरी शंकर मंदिर की डाउनस्ट्रीम से लेकर करीब 4000 फुट तक पोकलेन मशीनों की मदद से जहां-जहां जरूरी है, वहां की जा रही सफाई का जायजा लिया। ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पटियाला की राव नदी की तटबंध तक सफाई व बांधों को मजबूत करने का कार्य चल रहा है और गांव दौलतपुर में जहां यह बड़ी नदी का रूप ले लेती है, वहां से आगे नगर निगम की सीमा में इससे बूटी की सफाई का काम करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
बैठक में राजिंदरा झील, 24 घंटे नहरी पानी सप्लाई सहित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व एल एंड टी कंपनी को निर्देश दिए कि गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब व लीला भवन चौक के पास 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई के लिए डाली जाने वाली पाइपलाइन का पहले से ही उचित प्रबंध किया जाए ताकि सड़क खोदने के दौरान यातायात प्रभावित न हो। डीसी ने मीटिंग के दौरान बताया कि राजिंदरा झील को पाइप लाइन बिछाकर पानी से भरने का काम भी चल रहा है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर एडीसी शहरी विकास नवरीत कौर सेखों सहित ड्रेनेज, लोक निर्माण, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, नगर निगम, बागवानी, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।