फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tender file pending with government, 212 sanitation workers will be procured from Skill Employment Corporation

Panchkula News: टेंडर की फाइल सरकार के पास लंबित, कौशल रोजगार निगम से मंगवाए जाएंगे 212 सफाई कर्मचारी

Thu, 30 Jan 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tender file pending with government, 212 sanitation workers will be procured from Skill Employment Corporation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नया टेंडर अभी मंजूर नहीं हुआ है। इसकी फाइल सरकार के पास लंबित है। अब 10 वर्ष के लिए नया टेंडर लगाया जाना है, पुराने टेंडर की समय सीमा भी समाप्त होने वाली है। इसके बाद इस पुराने टेंडर की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम सेनिटेशन एवं लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 212 सफाई कर्मचारी हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम से मंगवाए जाएंगे। शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और कई वार्ड सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों से संबंध की फाइल तुरंत निकलवा कर कर्मचारी मंगवाने के निर्देश दिए। बैठक में दो नई छोटी स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। शहर की मुख्य सड़कों की सफाई के लिए इन मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।

चौराहों पर लगेंगे 50 सेट फाइबर शौचालय
शहर की मार्केट एवं सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर 50 सेट फाइबर शौचालय के मंगवाने का भी निर्णय लिया गया। सेक्टर 23 पंचकूला के डंपिंग ग्राउंड से अब तक जारी किए गए टेंडर के 3.72 लाख टन कूड़े में से 3.52 लाख टन कूड़ा प्रोसेस हो चुका है। 18000 टन कूड़ा पूजा कंसुलेशन कंपनी द्वारा और प्रोसेस किया जा रहा है। इसके बाद ग्राउंड लेवल तक करीब 2 लाख टन कूड़ा और रह जाएगा, जिसे प्रोसेस करने के लिए नया टेंडर लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर पूरा भी किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को वर्दी, साबुन तेल तय नियम के अनुसार वितरित किया जा चुका है। पार्षद जय कौशिक, ओमवती पुनिया, संयुक्त आयुक्त, एक्सईएन, सीएसआई अविनाश सिंगला, एमई मनोज अहलावत, जेई सचिन धीमान, एपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed