{"_id":"60ca5f798ebc3e2d9f342ef5","slug":"ten-buses-will-run-in-panchkula-from-today-assembly-speaker-will-launch-pkl-office-news-pkl416931664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में आज से चलेंगी दस बसें, विधानसभा स्पीकर करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में आज से चलेंगी दस बसें, विधानसभा स्पीकर करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। नगर निगम द्वारा जिले में करोड़ों रुपये के बजट के विकास कार्य की शुरुआत की जाएगी। जिले के लोगों के लिए खुशी की बात यह है कि जिले में दस नई बसें शुरू की जा रही हैं। इन बसों को पंचकूला सेक्टर-10 स्थित बस स्टैंड से हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिले में नई बसों के चलने से यहां के निवासियों को आने जाने की सुविधा मिलेगी और जिले के लोगों की पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि पंचकूला नगर निगम की ओर से 27 जनवरी को हाउस की बैठक में शहर के लिए लोकल रूट पर बसें चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
घग्गर पार के विभिन्न सेक्टरों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन उनके सेक्टरों के लिए लोकल बसें चलाने को लेकर जन प्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अफसरों को करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में नगर निगम और रोडवेज अधिकारियों की बैठकें लेकर इस काम को सिरे चढ़वा दिया। यह बसें घग्गर पार के सेक्टरों के अलावा चंडीगढ़ के बस स्टैंड, जीरकपुर के बस स्टैंड, कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला एरिया के लिए भी चलेंगी।
विज्ञापन
इको मार्ट की होगी शुरुआत
जिले के सेक्टर 14 में इको मार्ट का शुभारंभ हो जाएगा। यहां लोगों को होम कंपोस्टर, रिसाइकल पेपर प्रोडक्ट्स पेंसिल, नोट बुक्स, शीड्स पेपर, बायोडिग्रेडऐबल बैग्स, कपड़े और जूट के थैले, प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर लकड़ी का चम्मच, लकड़ी की कंघी, प्लेट्स मिलेंगे। अपशिष्ट जल प्रबंधन, सौर ऊर्जा आदि के लिए परामर्श सेवाएं दी जाएंगी। यहां से कारों में रखने वाले छोटे और बड़े डस्टबिन भी मिलेंगे। इसकी कीमत 100 और 180 रुपये होगी।
तीन सौ कलर डस्टबिन लगेंगे
शहर में 300 सेट कलर डस्टबिन लगाने के काम का भी जिले में शुभारंभ हो जाएगा। वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत पड़ने वाले सेक्टर 2 में मकान नंबर 425 से 815 तक खस्ताहाल सीबीडी की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत पड़ने वाले सेक्टर 2 के पार्क नंबर 285 और 286 के सामने पार्क की रिपेयर और मेंटेनेंस, शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर 2 में 80 एमएम इंटरलॉकिंग पेवर, टाइल्स, आउटर पॉथ, लगी हुई ग्रिल पर पेंटिंग का काम शुरू होगा। सेक्टर 2 के ही मकान नंबर 773 और 752 के पार्क की मरम्मत, सेक्टर 2 और माजरी चौक की रोड गली की सफाई व रिपेयरिंग का काम शुरू होगा। साथ ही माजरी एवं खड़ग मंगोली में विभिन्न काम शुरू होंगे।
कोट्स
हमारा उद्देश्य जिले के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करना और पंचकूला को स्मार्ट बनाना है। इसके लिए ही यह सारे प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। बसों के चलने से जिले के लोगों को काफी सुविधा होगी। खासतौर से घग्गर पार वाले सेक्टरों को इसका काफी लाभ मिलेगा। वहीं, इको मार्ट के माध्यम से लोगों को काफी लाभ मिल सकेगी।
कुलभूषण गोयल
मेयर, पंचकूला