फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Temperatures drop in Punjab, heavy rain alert with strong winds today

Panchkula News: पंजाब में गिरा पारा, आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 02 Jun 2025 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Temperatures drop in Punjab, heavy rain alert with strong winds today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के चलते तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ यह सामान्य के नीचे पहुंच गया। पारा सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 42.7 डिग्री बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास है। हालांकि लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 21.6 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, लुधियाना का भी 38.4 डिग्री, पटियाला का 36.8 डिग्री, पठानकोट का 36.4 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री, फिरोजपुर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री, पटियाला का 25.6 डिग्री, पठानकोट का 22.8 डिग्री, बठिंडा का 23.8 डिग्री, फरीदकोट का 24,2 डिग्री, फिरोजपुर का 21.9 डिग्री, जालंधर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed