फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tell the close of the administrator, the accused of cheating of 18 lakhs sought bail

राज्यपाल का करीबी बताकर 18 लाख की ठगी करने वाली महिला ने मांगी जमानत

Wed, 25 Aug 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tell the close of the administrator, the accused of cheating of 18 lakhs sought bail
चंडीगढ़। खुद को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का करीबी बताकर 18.39 लाख की ठगी करने वाली आरोपी महिला मनजीत कौर ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए मंगलवार को नोटिस जारी कर दिया। आरोपी महिला ने याचिका में कहा है कि उसकी मामले में कोई भूमिका नहीं है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जमानत मिलने पर वह पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करेगी। अब 27 अगस्त को पुलिस अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक, मनजीत कौर ने बलटाना निवासी विजय कुमार सूद को मकान आवंटित कराने के नाम पर 18.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। बता दें कि मनजीत कौर को पिछले महीने अपराध शाखा पुलिस ने 87 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार सूद ने बताया कि वह बलटाना के एकता विहार में रहते हैं। आरोप है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात सेक्टर-51 की रहने वाली मनजीत कौर से हुई है, जिसने खुद को चंडीगढ़ के प्रशासक का करीबी बताते हुए कहा कि वह हाउसिंग बोर्ड अलॉटमेंट कमेटी की सदस्य है। वह दावा करती थी कि अलॉटमेंट की प्रक्रिया उसके हाथ में है। इसके लिए उसे राज्यपाल से अनुमति मिली हुई है। इसके बाद उसे 18.39 लाख रुपये दे दिए, लेकिन न मकान मिला और न ही उसने रुपये लौटाए। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed