{"_id":"66ea3803a20257aa54060df8","slug":"teenager-murdered-dead-body-found-on-railway-track-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-10878-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किशोर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किशोर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
पंचकूला। 15 वर्षीय किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। किशाेर दसवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार, किशोर हल्लोमाजरा चंडीगढ़ का रहने वाला था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह कंप्यूटर की क्लास लगाने गया था। क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने बच्चों को कुछ पंपलेट बांटने के लिए दिए थे। पंपलेट बांटने के बाद सभी बच्चे घर जाने लगे। उसने अपने दोस्तों से कहा कि उसे किसी से मिलना है, तुम लोग चले जाओ। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद पता चला कि रामदरबार रेलवे ट्रैक पर नाबालिग का शव पड़ा है। इसकी जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मंगलवार को बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। जीआरपी एसएचओ चंडीगढ़ धर्मपाल का कहना है कि ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।