{"_id":"6467d0daf9ab8372750ed816","slug":"teenager-attacked-with-chemical-face-throat-wound-arrested-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-145152-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किशोरी पर केमिकल से हमला<bha>;<\/bha> चेहरे, गले में घाव, आराेपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किशोरी पर केमिकल से हमला<bha>;</bha> चेहरे, गले में घाव, आराेपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी पर केमिकल अटैक का मामला सामने आया हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की उम्र 16 साल है। किशोरी चंडीमंदिर थाना क्षेत्र निवासी है। उसके जानकार का उससे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी पर के चेहरे पर कोई केमिकल फेंक दिया। इससे किशोरी के गले और हाथों में घाव हो गए। चेहरे पर लाल धब्बे के निशान बन गए हैं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको उपचार के लिए बरवाला के पीएचसी पहुंचाया गया।
वहां से डॉक्टर ने उसको सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर की माने तो बच्ची पर किसी केमिकल से अटैक किया गया है। इसकी पुष्टि स्किन विशेषज्ञ ही सुबह बता पाएंगे। सूत्रों की माने तो चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।