फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenage girl creates ruckus in children's house; Showed knife to the guard and abused him, ran away

Panchkula News: बाल सदन में किशोरी का हंगामा<bha>;</bha> गार्ड को चाकू दिखाकर की गाली-गलौज, हुई फरार

Tue, 21 Jan 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl creates ruckus in children's house; Showed knife to the guard and abused him, ran away
पंचकूला। सेक्टर-12ए सीसीआई बाल सदन के सुरक्षा गार्ड को चाकू दिखाकर धमकाने के बाद एक किशोरी के फरार होने का मामला सामने आया है। सेक्टर -14 पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-14 पुलिस ने बाल सदन की अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे सीसीआई बाल सदन सेक्टर-12ए में हंगामा मच गया। एक किशोरी हाथ में चाकू लेकर इधर-उधर दौड़ने लगी। इस दौरान उसने कर्मचारियों और अन्य बच्चों को अभद्र भाषा में गाली दी। उसने गार्ड को चाकू दिखाकर उसको भी गाली दी। बचाव में गार्ड पीछे हट गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह चाकू लेकर बाल सदन से फरार हो गई। बाल सदन की अधीक्षक उर्मिला आर्य ने बताया कि किशोरी दिमागी रूप से परेशान है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में जांच करने के लिए महिला पुलिस स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed