फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Team will be deployed in every market to stop encroachment in the city

Panchkula News: शहर में अतिक्रमण रोकने के लिए हर मार्केट में तैनात होगी टीम

Fri, 28 Feb 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Team will be deployed in every market to stop encroachment in the city
पंचकूला। अतिक्रमण, प्रवर्तन, वेंडिंग जोन, पार्किंग समस्याओं के निपटान के लिए महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की सभी मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 10 गाड़ियां नियमित तौर पर खड़ी की जाएंगी, जिसमें एक होमगार्ड, दो कर्मचारी, एक ड्राइवर हर मार्केट में तैनता रहेगा। जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। महापौर ने निर्देश दिए कि सात बोलेरो गाड़ी किराए पर लेने के निर्देश दिए हैं। जिसमें गाड़ी का तेल, ड्राइवर की व्यवस्था और गाड़ी के लिए 60 हजार रुपये अदा किए जाएंगे। तीन गाड़ियां नगर निगम के पास पहले ही उपलब्ध हैं। महापौर ने होमगार्ड विभाग से 6 और होमगार्ड मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडी से मिलने वाले किराए की होगी जांच
बैठक में एक गंभीर मुद्दा सामने आया है, जिसमें शहर में लगने वाले वेंडिंग जोन और किसान मंडी के किराए में आई कमी पर चर्चा की गई। पिछले कुछ समय से बहुत कम किराया एकत्रित हो रहा था। वेंडिंग जोने का कार्य भी एसएमआईडी राजेंद्र पुनिया से वापस लेकर एपीओ मानवेंद्र को देने का निर्णय लिया गया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि कलेक्शन की जांच के लिए एक नियमित जूनियर इंजीनियर को भी इनके ऊपर लगाया गया है, जो लगातार जांच करेगा कि किसी से किराया एकत्रित हो रहा है और किससे नहीं। जो लोग वेंडिंग जोन में बैठ रहे हैं, यदि वह अगले तीन दिन में अपना किराया नहीं देते, तो उनकी दुकानें बंद करवा दी जाएगी। जो किराए पर बैठे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। मीट मार्केट को स्लाटर हाउस औद्योगिक क्षेत्र फेस एक में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया कि इन मीट बेचने वालों से 3 महीने का किराया 2-2 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से एडवांस लिया जाए।
विज्ञापन




पार्किंग फीस नहीं देने वाले ठेकेदारों को दस दिन का अल्टीमेटम
बैठक में पार्किंग की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शहर के ओपन स्पेस को खाली करवाकर वहां पर पार्किंग की व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी बागवानी विभाग को दी गई। बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर के कॉर्नर और जहां खाली स्थान है, वहां पर हो रखे कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए और वहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बैठक में सेक्टर 8, 9 और 10 में जिस ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दिया गया है, उसके द्वारा किराया न दिए जाने पर महापौर ने एतराज जताते हुए कहा कि यदि वह 10 दिन में बकाया राशी जमा नहीं करवाता है तो ब्याज और रिकवरी डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




2000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश
बैठक में शहर की मेन रोड की पार्किंग में ऑटोमेटेड पार्किंग लगाने का निर्णय लिया गया। शहर के स्कूल कालेज की बसों, टैक्सी चालकों द्वारा शहर के ओपन स्पेस में वाहन खड़े करने पर कड़ा एतराज जताते हुए निर्णय लिया गया कि इन पर पहली बार 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाए और यदि दूसरी बार वाहन खड़े पाए जाते हैं तो 5000 रुपये जुर्माना किया जाए। शहर में लाउड स्पीकर लगाकर सब्जी फल बेचने वाले ट्रैक्टर ट्राली चालकों को केवल किसान मंडी में ही खड़ा करने दिया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed