फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Team ready to counterattack on recruitment fraud and shortage of doctors

भर्ती फर्जीवाड़े, डॉक्टरों की कमी पर वार-पलटवार को तैयार दल

Thu, 16 Dec 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Team ready to counterattack on recruitment fraud and shortage of doctors
संशोधित .....
विज्ञापन

भर्ती फर्जीवाड़ा और डॉक्टरों की कमी पर वार-पलटवार को तैयार दल
- 17 से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में महंगाई, खाद की कमी, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे भी उठेंगे
- विधायकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल भराव इत्यादि पर पूछे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के 17 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में भर्ती फर्जीवाड़े, पेपर लीक और डॉक्टरों की कमी के मुद्दे पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष ने दर्जन भर ज्वलंत मुद्दों पर काम रोको और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सौंपकर सरकार को घेरने की तैयार कर ली है। कांग्रेस, इनेलो व निर्दलीय विधायकों की ओर से वार, तो सरकार की तरफ से पलटवार होना स्वभाविक है।
सदन में महंगाई, खाद की कमी, लचर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और जलभराव के मुद्दे भी विपक्ष उठाएगा। पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल भराव, कृषि सहित अनेक समस्याओं पर सवाल लगाए हैं। जिन पर प्रश्नकाल के दौरान सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस पर वीरवार को राजनीतिक हलचल तेज रहेगी। कांग्रेस विधायक दल जहां सत्र की शुरूआत से पहले एक बार फिर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगा, वहीं सरकार भी अपने तरकश के तीरों की धार तेज करेगी। हालांकि, कांग्रेस बीते सप्ताह विधायक दल की बैठक कर गठबंधन सरकार को घेरने के लिए अपने मुद्दे तय कर चुकी है। डेंटल सर्जन भर्ती घोटाला, बेरोजगारी, खाद की किल्लत, किसानों को एमएसपी की गारंटी, मृतक किसानों के परिवारों को नौकरी व मुआवजे सहित अनेक मुद्दे कांग्रेस विधायक सदन में जोरशोर से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तर प्रदेश दौरे से लौटते ही मंत्रियों और विधायकों के साथ वीरवार तक विपक्ष की काट तैयार करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस और इनेलो के जुबानी हमलों का जवाब देने के लिए तेज तर्रार मंत्रियों और विधायकों को त्वरित जवाब देने का जिम्मा सौंपा जाएगा।

......
सत्र की अवधि पर मुहर लगाएगी कार्य सलाहकार समिति
इस बार विधानसभा सचिवालय नई परंपरा शुरू करने जा रहा है। शीतकालीन सत्र की अवधि पर मुहर लगाने के लिए इस बार कार्य सलाहकार समिति की बैठक एक दिन पहले होगी। अभी तक सत्र शुरू होने के ठीक पहले यह बैठक स्पीकर के कक्ष में होती रही है। वीरवार या शुक्रवार को होने वाली बैठक में स्पीकर के अलावा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, गृह मंत्री व डिप्टी स्पीकर मौजूद रहेंगे। इसमें सत्ता पक्ष तीन दिन तक ही सत्र चलाने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर मुहर लगवाना चाहेगा तो कांग्रेस समयावधि बढ़ाने की मांग करेगी।
17 दिसंबर को ये तारांकित सवाल पूछेंगे विधायक
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा : सामान्य जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को कितनी नौकरियां दी गईं?
कांग्रेस विधायक मेवा सिंह : कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पर रोडवेज की लंबे रूट की बसों का ठहराव हो।
जजपा विधायक रामकरण काला : उन किसान परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने का कोई प्रावधान है, जिनकी जमीन अधिगृहीत हुई है?
जजपा विधायक जोगी राम सिहाग : बीस वर्ष पुरानी जल खालों और पक्की नालियों के पुनर्निमाण की समय सीमा क्या है?
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल : झज्जर में एनटीपीसी थर्मल प्लांट की पानी की टंकियों से रिसाव पर क्या कार्रवाई की गई?
कांग्रेस विधायक अमित सिहाग : डबवाली की नई सब्जी मंडी में आढ़तियों, विक्रेताओं को स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव है?
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद : मेवात कैडर में कार्यरत अध्यापकों की कुल संख्या कितनी है, कितने पद खाली पड़े हैं?
भाजपा विधायक असीम गोयल : छात्रों को अध्ययन या वर्क बीजा पर विदेश भेजने के लिए कोई सरकारी एजेंसी स्थापित करने का प्रावधान है?
भाजपा विधायक प्रवीण डागर : पलवल जिला के फुलवाड़ी गांव में मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है?
जजपा विधायक ईश्वर सिंह : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एससी को मकान देने के लिए कोई सर्वेक्षण किया गया है?
भाजपा विधायक विनोद भ्याणा : हांसी में कोई महिला कॉलेज खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन है?
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू : महम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद करने के क्या कारण हैं?
कांग्रेस विधायक शैली चौधरी : एससी वर्ग को आवंटित 100-100 गज के प्लाट में सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed