फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Team chickens are eating dogs at Barwala in Raipurrani

टीम रायपुररानी में बरवाला में मरी मुर्गियां कुत्ते खा रहे

Wed, 13 Jan 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Team chickens are eating dogs at Barwala in Raipurrani
गांव के साथ लगते पोल्ट्री फार्म में मरी हुई मुर्गियां। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों में भारी संख्या में मुर्गियों के मरने की खबर है। प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं मिलने से जहां पोल्ट्री फार्म संचालक परेशान हैं, वहीं आसपास के ग्रामीण भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि पोल्ट्री फार्म संचालक मरी मुर्गियाें से अपने स्तर पर गड्ढा खोदकर दबा रहे हैं। प्रशासन की टीम रायपुररानी में मुर्गियां को मार रही है, बरवाला के बतौड़ व अन्य गांवों के साथ लगते पोल्ट्री फार्मों में मरी मुर्गियों को लावारिस कुत्ते खुले में लाकर खा रहे हैं। इस मामले में क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म संचालक मंगलवार को डीसी मुकेश कुमार आहूजा से भी मिले हैं। इन लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम बतौड़ के सरपंच लक्ष्मण दास ने कहा कि उन्हें मंगलवार को एडवोकेट मनीष कुमार, समाजसेवी हेम सिंह राणा ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों से मरी मुर्गियाें को लाकर लावारिस कुत्ते खुले में खा रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू के साथ अन्य बीमारियाें के फैलने का खतरा बढ़ गया है। सरपंच लक्ष्मण दास ने जब ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के साथ गांव के साथ लगते पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया तो काफी संख्या में मरी हुई मुर्गियां खुले में पड़ी मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि बर्ड फ्लू के चलते क्षेत्र में पोल्ट्री फार्मों के आसपास के क्षेत्र में अन्य पक्षियों की भी मौत हो रही है। ग्राम पंचायत व ग्रामीणाें ने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा समय रहते इसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया तो उनके गांव में कभी भी बीमारी फैल सकती है। बरवाला के बीडीपीओ किन्नी गुप्ता का कहना है कि वह हालातों का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

तारा पोल्ट्री फार्म के संचालक राजबीर सिंह का कहना है कि प्रशासनिक टीम पोल्ट्री फार्म के बाहर से ही देखकर चली जाती है। फार्म संचालक मुर्गियों को अपने स्तर पर गड्ढा खोदकर दबा रहे हैं, इसके बावजूद कमियां रह जाती हैं। कुत्ते मरी मुर्गियों को उठाकर ले जा रहे हैं। क्षेत्र में करीब 50 पोल्ट्री फार्म हैं। हर फार्म में करीब दो से तीन हजार मुर्गियां मर गई हैं। आज डीसी को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली शिकायत
पशु चिकित्सालय बरवाला के वेटरनरी डॉ. सुभाष अहलावत ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत मिलती है तो इस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। विभाग द्वारा गठित की टीमें पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लेने का कार्य कर रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी जा रही है। अगर कोई पोल्ट्री फार्म संचालक दी गई हिदायतों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
क्या कहते हैं लोग
बर्ड फ्लू के कारण आजकल पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियां मर रही हैं, जिन्हें लावारिस कुत्ते गांव के नजदीक खुले में लाकर खा कर आ रहे हैं। इससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। गांव में भी बीमारी फैलने का डर सता रहा है। - एडवोकेट मनीष कुमार, स्थानीय निवासी
पोल्ट्री फार्मों से लावारिस कुत्तों द्वारा मरी हुई मुर्गियां गांव में लाकर खाने की शिकायत मिली थी। इस पर ग्रामीणों के साथ पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पोल्ट्री फार्म मालिकों की लापरवाही सामने नजर आई। प्रशासन व विभाग से समय रहते इस गंभीर समस्या का जल्द हल करवाने की मांग की गई है। -लक्ष्मण दास, सरपंच

बरवाला पोल्ट्री फार्मों के करीब 25 लोग आए थे। उन्होंने क्षेत्र में हो रही मुर्गियों की मौत की जानकारी दी। उनको आश्वासन दिया गया है कि प्रशासनिक टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। -मुकेश कुमार आहूजा, डीसी पंचकूला

गांव के साथ लगते पोल्ट्री फार्म के पास मुर्गी खाता कुत्ता।

गांव के साथ लगते पोल्ट्री फार्म के पास मुर्गी खाता कुत्ता। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed