{"_id":"613525378ebc3e219247cae3","slug":"teacher-award-ceremony-21-teachers-of-different-schools-honored-pkl-office-news-pkl4258085189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सम्मान समारोह : विभिन्न स्कूलों के 21 अध्यापक किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सम्मान समारोह : विभिन्न स्कूलों के 21 अध्यापक किए सम्मानित
विज्ञापन
कालका। रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स ने निजी होटल में अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया। क्लब के प्रवक्ता रोटेरियन हिमांशु खोसला ने बताया कि इसे नेशन बिल्डर अवॉर्ड्स के भी नाम से जाना जाता है। समारोह में विभिन्न स्कूलों के 21 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 3 वरिष्ठ अध्यापकों जिसमें कुलदीप शर्मा, अजीत सिंह चुघ और मुन्नी देवी को सम्मानित किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अजय मदान ने सविता मदान के साथ सभी अध्यापकों को सम्मानित किया। उनके साथ डिप्टी गवर्नर रोटेरियन विपिन गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राजेश बंसल भी उपस्थित थे।
हिमांशु खोसला ने बताया कि रोटरी क्लब की महिला प्रधान रोटेरियन शशि गुप्ता, सचिव रोटेरियन दलजीत राय मेहरा ने नए सदस्यों डॉ. अरुणा गोयल, सुनीता जैन, सुनैना बंसल, जीवन ज्योति, अरुणा कांडा, ललिता मेहरा को सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर सुनील कौशल, प्रदीप कुमार, नवीन गुप्ता, मुनीश उप्पल, अशोक अरोड़ा, जितेंद्र कंवर, राज कुमार शर्मा मौजूद रहे।