फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TDL Cricket Nursery won the Under-15 Cricket Tournament

Panchkula News: टीडीएल क्रिकेट नर्सरी ने जीता अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 21 Apr 2025 11:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
TDL Cricket Nursery won the Under-15 Cricket Tournament
सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले मुकाबले में उत्साह के साथ लिया भाग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला ने क्रिकेट विद नागेश अकादमी पीरमुछल्ला को 47 रन से हराकर टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में 26वें भारत केशव गुप्ता मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल क्रिकेट नर्सरी, पंचकूला ने 22 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। शिवांश चौधरी ने 71 गेंदों पर 110 रन बनाए। आकाश मथुअर ने 24 रन बनाए, जबकि वायुसेना वीर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रिकेट विद नागेश अकादमी के विहान कोठा और जगमनदीप मावी ने 2-2 विकेट लिए। त्रिजल गोयल ने 1 विकेट लिया। जवाब में 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट विद नागेश अकादमी ने 22 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए और मैच 47 रन से हार गई। विहान कोठा ने सर्वाधिक 71 रन बनाए, लक्षवीर सतीजा ने 35 रन बनाए, जबकि त्रिजल गोयल ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए टीडीएल क्रिकेट नर्सरी, पंचकूला की ओर से गेंदबाज पार्थ और अनमोल बंसल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वरिन गुप्ता ने 1 विकेट लिया। क्रिकेट विद नागेश अकादमी पीरमुछल्ला के त्रिजल गोयल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला के वरिन गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला के पार्थ नैन, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर क्रिकेट विद नागेश अकादमी पीरमुछल्ला के कुंवर प्रताप सिंह, फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला के शिवांश चौधरी चुने गए।

इस अवसर पर टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यकारी अभियंता एनके पायल, पूर्व हरियाणा रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शरणजीत सिंह, अमरजीत कुमार, वनीत चावला, वरिंदर चोपड़ा, भागीरथ डोगरा और प्रेम कौशल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed