Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Taxi driver murdered with sharp weapons in Kalka

Panchkula News: कालका में तेजधार हथियारों से टैक्सी चालक की हत्या

Fri, 29 Nov 2024 01:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver murdered with sharp weapons in Kalka
वारदात स्थल पर फैला खून
बाइक सवार तीन युवकों ने की वारदात, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। बिटना सियूडी के पास वीरवार शाम छह बजे तीन नकाबपोश लोगों ने तेजधार हथियारों से वार कर एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखविंद्र उर्फ सुखी (24) निवासी नानकपुर पिंजौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला रंजिशन किया गया है।
पुलिस अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सुखविंद्र बद्दी की एक निजी कंपनी से कर्मचारियों को लाने-लेजाने का काम करता था। रोज की तरह बद्दी से सवारियां लेकर पिंजौर होते हुए कालका पहुंचा था। जैसे ही वह आखिरी सवारी उतारने के लिए पहुंचा तो एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। सुखविंद्र खुद को बचाने के लिए गाड़ी छोड़कर भागने लगा तो तीनों युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे कालका के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के मुंह और माथे के पास कई कट लगे थे। घटना की सूचना मिलते ही नानकपुर और आसपास के गांवों के लोग कालका सब डिवीजन हॉस्पीटल (एसडीएच) पहुंचे। इससे अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक की कुछ समय पहले गांव में किसी मामले को लेकर हुई पंचायत में कुछ लोगों से बहस हो गई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं उसी विवाद में तो हमला नहीं किया गया। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बिटना सियूडी के पास एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया था। घायल को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरजीत सिंह, पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed