फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tawde and Dhankhar gave the mantra of victory to the in-charge of the civic elections

तावड़े और धनखड़ ने दिया निकाय चुनाव प्रभारियों को जीत का मंत्र

Mon, 06 Jun 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tawde and Dhankhar gave the mantra of victory to the in-charge of the civic elections
चंडीगढ़। निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों और ट्रिपल इंजन की सरकार के नाम पर जनता के बीच जाकर वोट मांगने का आह्वान किया है। गठबंधन के चलते भाजपा-जेजेपी सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर दस्तक देने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर रविवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा की चुनाव समिति के सदस्यों और निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जीत के मंत्र दिए। दोनों नेताओं ने प्रभारियों से कहा है कि वह विकास कार्यों के नाम पर और ट्रिपन इंजन की सरकार के नाम पर घर-घर जाकर जनता से वोट मांगें।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में मनोहर सरकार पहले से ही जनकल्याण के कार्यों में लगी है, लेकिन अब नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भी भाजपा के प्रत्याशी चुनकर आएंगे तो ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और ऐसे में प्रदेश के विकास की गति भी तीन गुना हो जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली और सभी स्थानों पर भाजपा-जजपा के प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारियों को कुछ विशेष दिशानिर्देश भी दिए, ताकि हर स्थान से भाजपा-जजपा के उम्मीदवार और पार्टी समर्थित सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सके। पार्टी प्रत्याशियों के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की और इसे संगठनात्मक शक्ति तथा सरकार के कार्यों की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा की भावना से जनता के बीच जाएं : तावड़े
प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़ ने भी सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा की भावना जनता के बीच ले जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भी भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पवन सैनी, मोहनलाल बड़ौली, कृष्ण लाल पंवार, प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा के 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए
भाजपा ने अपने ऐसे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने पार्षद के लिए नामांकन किया था और उनके मुकाबले किसी ने नामांकन दाखिल नहीं करने पर उनको निर्विरोध चुन लिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि कुंडली के वार्ड नंबर 1 से अशोक भारद्वाज और वार्ड 6 से रेखा शर्मा, फतेहाबाद के वार्ड 10 से ज्योति मेहता, भिवानी के वार्ड नंबर 26 से विनोद चावला, झज्जर के वार्ड नंबर 6 से अंशुल गर्ग, बहादुरगढ़ के वार्ड 30 से नीना राठी, बावल के वार्ड 6 से देवेंद्र अरनेजा, समालखा के वार्ड नंबर 4 से रेणु धीमान, हांसी के वार्ड 8 से गुरविंदर सिंह, असंध के वार्ड 7 से पूजा गांधी, दादरी के वार्ड 7 से सुमन गोयल को निर्विरोध पार्षद चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed