{"_id":"68fe6e751fe3c3f3fb0220e7","slug":"tarn-taran-ready-to-give-a-new-direction-to-punjab-dhindsa-panchkula-news-c-16-1-pkl1066-854169-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को नई दिशा देने को तैयार है तरनतारन : ढींडसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को नई दिशा देने को तैयार है तरनतारन : ढींडसा
Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। पूर्व वित्त मंत्री और अकाली दल (पुनर्गठित) के खजांची परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि तरनतारन इलाके ने पंजाब को नई दिशा दी है। उपचुनाव में तरनतारन के लोग पंजाब को फिर से नई दिशा देने को तैयार हैं। रविवार को सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढींडसा ने कहा कि पंथक प्रत्याशी को भारी समर्थन मिल रहा है। निष्पक्ष चुनाव हुए तो पंजाब की सियासी तस्वीर के बदलने का आगाज तरनतारन से होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात बेहद खराब हैं। यूनिवर्सिटियों में वाइस चांसलरों के पद रिक्त हैं। शिक्षा व्यवस्था की हालत दयनीय है और सेहत सहूलियतों की पोल वायरल ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें तो बहुत गहरी हैं । हर स्तर पर और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है । इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद यादविंदर सिंह निर्माण, नगर पार्षद काला सिंह, डा सतपाल, रमन कुमार, संदीप कुमार, बद्री प्रसाद, यशपाल उपस्थित रहे।