फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tarn Taran by-election: Secret mobilization with sectarian agenda, focus on women and youth

तरनतारन उपचुनाव : पंथक एजेंडे से गुपचुप गोलबंदी, महिलाओं-युवाओं पर नजर

Sun, 09 Nov 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tarn Taran by-election: Secret mobilization with sectarian agenda, focus on women and youth
चंडीगढ़। तरनतारन पंथक सीट मानी जाती है। पंथ संबंधी एजेंडों का यहां काफी असर रहता है। इस बार भी विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ सियासी दल इस एजेंडे को लेकर बढ़ रहे हैं और गुपचुप ढंग से इस मुद्दे पर गोलबंदी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

हर सियासी पार्टी मतदाताओं को यह समझाने और बताने का प्रयास कर रही है कि अन्य मसलों के अलावा पंथ के प्रति उनकी संजीदगी व गंभीरता सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, इस सीट पर महिलाओं व युवाओं पर भी सभी दलों की नजर है, क्योंकि वे इन्हीं वर्गाें को इस चुनाव में बड़े किंगमेकर मान रहे हैं।
विज्ञापन


इस उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रमुख दलों में सुखविंदर कौर (शिरोमणि अकाली दल), हरजीत सिंह संधू (भाजपा), हरमीत सिंह संधू (आप) और करणबीर सिंह (कांग्रेस) जीत के लिए खूब जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसके अलावा मनदीप सिंह खालसा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। मनदीप को जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल (वारिस पंजाब दे), ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत), शिअद (अमृतसर) और अन्य सिख संगठनों का समर्थन प्राप्त है। मनदीप खालसा और उनके समर्थक दल पूरी तरह से पंथक एजेंडे को लेकर गुपचुप बैठकें कर मतदाताओं का समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल (बादल) भी इस बात का प्रचार कर रहा है कि एक क्षेत्रीय पार्टी ही पंथक मसलों पर ज्यादा गंभीर हो सकती है और यह उनके दल की प्राथमिकताओं में शामिल भी है मगर शिअद के इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बरगाड़ी और बहिबलकलां कांड की याद दिलवाकर उन्हें घेर रही है। इसके अलावा यहां गैंगस्टरवाद भी उपचुनाव में मुद्दा बना हुआ है। विरोधी दल इस मुद्दे पर आप सरकार को घेर रहे हैं। पिछले दिनों यहां कारोबारियों को धमकाने व चौथ मांगने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

उधर, तरनतारन में कुल मतदाताओं 192838 में से 91897 महिला मतदाता हैं, इन पर भी सभी दलों की नजर है। फिलहाल मैदान में दो महिला प्रत्याशी हैं मगर शिअद प्रत्याशी सुखविंदर कौर की पकड़ महिलाओं पर अच्छी मानी जा रही है। दूसरी महिला हरबरिंदर कौर उसमां बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed