{"_id":"66c527fcbfe434ff500183f4","slug":"target-to-reduce-death-rate-in-road-accidents-by-50-by-2025-dr-balbir-singh-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-496580-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"2025 तक सड़क हादसों में मौत दर 50% तक कमी लाने का लक्ष्य : डॉ. बलबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2025 तक सड़क हादसों में मौत दर 50% तक कमी लाने का लक्ष्य : डॉ. बलबीर सिंह
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सड़क हादसों में मौत दर कम करने और जीवन बचाने के लिए प्राथमिक कीमती समय (गोल्डन आवर) के दौरान इलाज मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। हाल ही में शुरू की गई फरिश्ते योजना, सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन और स्वास्थ्य विभाग को नई एंबुलेंस उपलब्ध कराना इस दिशा में उठाए गए अहम कदम हैं।
पंजाब सड़क सुरक्षा परिषद की ओर से आयोजित एक दिवसीय वर्कशाप पंजाब में सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए आपातकालीन देखभाल और योजनाएं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 2025 तक सड़क हादसों में होने वाली मौतों की दर 50% तक कम करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा काउंसिल के डायरेक्टर जनरल और पंजाब ट्रैफिक पुलिस के एडीजीपी को राज्य में सड़क हादसों में वाहनों के जरिये, हिट एंड रन मामलों में और लावारिस पशुओं के कारण होने वाली मौतों का अलग-अलग डाटा इकट्ठा करने के लिए कहा है, ताकि उस अध्ययन के आधार पर अगली रणनीति तैयार कर मौत दर को कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा बल के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी जिला अधिकारियों से पीड़ितों की जान बचाने के कार्य को मिशन के रूप में अपनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद पीड़ित या मृत व्यक्ति के वारिसों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली राशि मिल जाती है तो संबंधित पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकता है।सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन के बाद राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में मौत दर 45% कम हुई है।
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में हुए दुष्कर्म के मामले में सभी प्रतिभागियों ने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।