फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Taranjit Singh Sandhu's new appointment marks the beginning of a new era of India-US partnership: Prof. Sarchand

तरनजीत सिंह संधू की नई नियुक्ति भारत-अमेरिका साझेदारी के नए युग की शुरुआत: प्रो. सरचांद

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Taranjit Singh Sandhu's new appointment marks the beginning of a new era of India-US partnership: Prof. Sarchand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ने कहा कि अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू की यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड के सलाहकार और उसके जियोपालिटिकल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति न केवल उनकी कूटनीतिक योग्यता और दूरदर्शिता की पुष्टि है बल्कि यह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले एक नए युग की शुरुआत भी है।


प्रो. सरचांद सिंह और डा. रणबीर सिंह ने परविंदर सिंह संधू की उपस्थिति में तरनजीत सिंह संधू से भेंट की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अमृतसर और समस्त पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर स्थानीय राजनीति, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करते हुए पंजाब, भारत और विदेशों में बसे पंजाबियों की भूमिका पर विचार साझा किए गए और संधू से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed