{"_id":"695bff497dc0656cc2082fb7","slug":"taps-stolen-from-rajya-sabha-mps-office-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131337-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राज्यसभा सांसद के दफ्तर से टोंटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राज्यसभा सांसद के दफ्तर से टोंटियां चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी इमारत में स्थित राज्यसभा सांसद के दफ्तर के शौचालय से टोंटी चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी यहां शौचालयों से टोंटी चोरी होने और बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार शुरुआत में शौचालय में पीतल की टोंटियां लगी थीं। चोरी की घटनाओं के बाद इन्हें हटाकर पहले लोहे और फिर प्लास्टिक की टोंटियां लगाई गईं, ताकि नुकसान कम किया जा सके। इसके बावजूद चोरी की वारदातें नहीं रुक रही हैं। लगातार हो रही चोरियों से सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।