फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Take effective steps to stop child and bonded labor: Monica Gupta

बाल और बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं : मोनिका गुप्ता

Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Take effective steps to stop child and bonded labor: Monica Gupta
पंचकूला। श्रम विभाग के अधिकारी जिलास्तरीय कमेटी के साथ बंधुआ और बाल मजदूरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं ताकि जिले में कोई भी बाल और बंधुआ मजदूर न रहे। डीसी मोनिका गुप्ता लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में बाल एवं बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह बाल और बंधुआ मजदूर मिलेंगे तो उनके मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बाल एवं बंधुआ मजदूरी को रोकने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाल और बंधुआ मजदूरी में संलिप्त मिले तो उनकी 112 पर शिकायत दर्ज करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि ढाबे और उद्योगों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए। कम आयु के मजदूर मिलते हैं, तो उनको स्कूल में दाखिल करवाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम कालका राजेश पूनिया, एएससी, एसीपी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed