फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Swakshta Abhiyan,Swaksh Bhart Abhiyan,Minister Kavita Jain,Education Department

अब सभी चलाएंगे स्वच्छता अभियानः कविता जैन

Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Swakshta Abhiyan,Swaksh Bhart Abhiyan,Minister Kavita Jain,Education Department
स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
अब पंचकूला का स्वास्थ्य  विभाग, हुडा, नगर निगम और शिक्षा विभाग एकसाथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पंचकूला की गंदगी दूर करना और बीमारियों से निपटना है। जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वच्छता के संबंध में यह निर्देश हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से स्वच्छता अभियान चलाएं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को फॉगिंग करवाने के लिए निर्देश भी दिए। कविता जैन ने इस अभियान में सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ स्वयं सेवी संगठनों को शामिल करने को कहा है। मंत्री ने सेक्टरों में तैनात सफाई कर्मचारियों की सूची वेलफेयर एसोसिएशन को उपलब्ध करवाने को कहा है। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के संबंध में प्रतियोगिता करवाई जाएगी और जो क्षेत्र स्वच्छता में अव्वल है तो सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कब्जे वाली जगह पर कराएं फेंसिंग
मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री) ज्ञानचंद गुप्ता के माध्यम से सेक्टर-21 में साफ सफाई एवं जगह-जगह पर कबाड़ी विक्रेताओं द्वारा कब्जे किए जाने की शिकायत पर मंत्री ने हुडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन जगहों की फेंसिंग करवाएं। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बिजली के पोल लगवाएं गांव में
गांव प्लासरा के लोगों द्वारा रखी गई बिजली के पोल न लगवाने की शिकायत पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस समस्या को अगली बैठक तक समाधान कर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीकोटला का करवाएंगे सर्वे
चंडीकोटला कालोनी के कैप्टन केके सांगवान ने गली का निर्माण करवाने का मामला उठाया। इस पर कविता जैन ने कहा कि कालोनियों में बिजली, पानी, सीवरेज की व्यवस्था करवाने के लिए सर्वें करवाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने चंडी कोटला कालोनी का सर्वे करवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसको मुख्यमंत्री की रिव्यू बैठक में दिखाया जा सके। 

खड़क मंगोली में भेजें अतिरिक्त पानी
खड़क मंगोली के अनिल कुमार द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की शिकायत पर मंत्री ने हुडा और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दो टैंकरों की बजाय अतिरिक्त पानी भी व्यवस्था की जाए। 

स्कूली छात्राओं के लिए अतिरिक्त रूट
गांव टिब्बी निवासियों द्वारा स्कूली बच्चों के लिए बस से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बस के अतिरिक्त रूट तय करें। जिससे लोगों और स्कूली छात्रों को  सुविधा प्राप्त हो सके। 

खैर के पेड़ पर मांगी मंत्री ने रिपोर्ट
चंडीमंदिर निवासियों की ओर से अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों की शिकायत पर मंत्री ने वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश  दिए कि वे इस दिशा में उन द्वारा की गई कार्रवाई की संपूर्ण रिपोर्ट दें। 
 
ग्राम पंचायत पास करेगी तो हटेगा ठेका
गांव टोडा निवासियों द्वारा टोडा बस स्टाप से  शराब का ठेका हटाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि सरकार की  पॉलिसी के अनुसार यदि ग्राम पंचायत ठेका हटवाने का प्रस्ताव पास करेगी तो वहां से ठेका हटवा दिया जाएगा। 

हुडा खुलवाए बूथ
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य बीबी  सिंगल के ओर से सेक्टर-19 निवासी बूथ नंबर 84 का हुडा द्वारा ताला न खोलने  की शिकायत पर मंत्री ने हुडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समिति की बैठक के निर्णय का हवाला देकर मुख्य प्रशासक हुडा से इस  बूथ का ताला खोलने का आवेदन करें। जिससे शिकायकर्ता अपना कार्य कर सकें। 

 
बैठक में कुल 14 शिकायतें आईं
बैठक के एजेंडे में 14 शिकायतें आईं। इसमें मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री  ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल और समिति के गैर सरकारी  सदस्यों द्वारा पांच शिकायतों का समाधान किया गया और शेष शिकायतों को  संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगामी बैठक से पूर्व समाधान करने के  निर्देश दिए। इस बैठक  में नगर निगम की मेयर उपेंद्र कौर आहलुवालिया, जिला परिषद के चेयरपर्सन  रितु सिंगला, डीसीपी अनिल धवन, एडीसी हेमा शर्मा, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, संपदा अधिकारी मुनीष लोहान सहित सभी विभागों के अधिकारी व समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। इसके उपरांत मंत्री कविता जैन ने तहसील का दौरा किया तथा अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed