फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sustainable fashion gets a new platform at Spectrum in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में स्पेक्ट्रम के अंतर्गत सस्टेनेबल फैशन को मिला नया मंच

Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sustainable fashion gets a new platform at Spectrum in Panchkula
छात्रों ने सेकेंड-हैंड कपड़ों व एक्सेसरीज से बनाए स्टाइलिश परिधानयुवाओं को जिम्मेदार उपभोग के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित निफ्ट पंचकूला के फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने वार्षिक थ्रिफ्ट पहल के अंतर्गत ‘सेकेंड-हैंड जवानी’ का आयोजन किया, जिसमें सस्टेनेबल फैशन को नया मंच देते हुए युवाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम स्पेक्ट्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस पहल के तहत छात्रों ने प्री-लव्ड कपड़ों और एक्सेसरीज़ का संग्रह किया। इन परिधानों को सावधानीपूर्वक छांटकर उनकी मरम्मत की गई और अपसाइकल किया गया। रचनात्मक स्टाइलिंग और नई डिजाइनिंग तकनीकों की मदद से पुराने कपड़ों को ट्रेंड के अनुरूप आकर्षक परिधानों में बदला गया। इस प्रक्रिया ने साबित किया कि सेकेंड-हैंड कपड़े भी नए जैसे आकर्षक और स्टाइलिश हो सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान फास्ट फैशन के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। छात्रों ने संदेश दिया कि स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ चल सकते हैं। कचरा कम करना, जिम्मेदार उत्पादन और कपड़ों के जीवनचक्र को बढ़ाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल प्रो. अमनदीप सिंह ग्रोवर के अकादमिक मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जबकि कार्यक्रम की विजुअल मर्चेंडाइजिंग केतन ढिल्लों के निर्देशन में सुसंगठित रूप से तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed