{"_id":"675dd855d7cdc52d7808fac4","slug":"suspicious-death-of-former-sarpanch-suicide-note-found-in-purse-pkl-office-news-c-87-1-pan1007-117809-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूर्व सरपंच की संदिग्ध मौत, पर्स से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूर्व सरपंच की संदिग्ध मौत, पर्स से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव भांवली में पूर्व सरपंच गुरचरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरचरण प्रॉपर्टी का काम करते थे। शनिवार सुबह अपने घर से रोजाना की तरह सैर के लिए निकले थे, लेकिन कुछ घंटे बाद उनकी लाश पार्क में मिली। गांववालों ने शव को रायपुररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जांच में पुलिस को उनके पर्स से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार गुरचरण शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने गांव के पास स्थित एक पार्क में सैर के लिए गए। यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा था और वे नियमित रूप से यहां आते थे। जब चार घंटे तक वे घर नहीं लौटे, तो परिवार को चिंता होने लगी। इस बीच सुबह करीब 10 बजे कुछ गांववासियों ने पार्क में एक व्यक्ति का शव देखा और तत्काल परिजनों को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान गुरचरण के रूप में हुई। उनके पर्स से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में उन्होंने हरीश कुमार (तिलक राज) पुत्र प्रेमचंद वासी मिल्क रोड नारायणगढ़ और संजीव सरपंच पंजलासा नारायणगढ़ व संजय पुत्र शगुन चंद वासी महमदपुर साढौरा का नाम लिखकर उनको अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
गुरचरण के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत और सुसाइड नोट में दिए नामों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरचरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में इस मामले को सामान्य मौत समझा जा रहा था किंतु सुसाइड नोट मिलने व परिवार जनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।