{"_id":"6830d994e155fc47b501d3a5","slug":"suspect-entered-chandimandir-cantt-police-took-him-into-custody-interrogation-continues-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-718233-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमंदिर कैंट में घुसा संदिग्ध, पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमंदिर कैंट में घुसा संदिग्ध, पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
फोन में मिला विदेश नंबर, युवक के खाते में विदेश से हुए हैं दो ट्रांजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर कैंट के रैना स्टेडियम क्षेत्र में 21 मई को मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत लिया है। सैन्य कर्मियों ने युवक को पकड़कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंपा दिया है। आरोपी सोलन, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे पहले वह दो बार 15 मार्च, 16 अप्रैल को कैंट में घुस चुका है। अब वह तीसरी बार 21 मई को कैंट इलाके में घुसकर वीडियो बना रहा था। पूछताछ में उसने बताया है कि यह काम उसे दो दोस्तों ने साैंपा था।
सूत्रों के मुताबिक वह फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन है। गेम के माध्यम से ही उसकी दोनों दोस्ती हुई थी। इनमें से एक दिल्ली का रहने वाला है। दूसरे दोस्त के बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पता चला है कि कैंट में घुसने का रास्ता उसे दिल्ली निवासी दोस्त ने बताया था। वहीं संदिग्ध के खाते में विदेश से 500 रुपये के दो ट्रांजेक्शन मिले हैं। मोबाइल में एक विदेशी नंबर सेव पाया गया है। आरोपी का फोन फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी मामला दर्ज नहीं किया है। इसलिए आरोपी की पहचान नहीं दी जा रही है।
कोट
संदिग्ध के खिलाफ अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। -रामपाल, एसएचओ चंडीमंदिर थाना पंचकूला