{"_id":"6276da60a49fa27ad515daa1","slug":"surprise-inspection-of-mayor-in-corporation-office-26-officers-employees-found-absent-pkl-office-news-pkl4499481200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर का निगम दफ्तर में औचक निरीक्षण, 26 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर का निगम दफ्तर में औचक निरीक्षण, 26 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-12ए के नगर निगम के दफ्तर में शनिवार को महापौर कुलभूषण गोयल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। पिछले दिनों नगर निगम पंचकूला के आयुक्त धर्मवीर सिंह ने ठेका कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार को भी कार्यालय आने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के चलते कुछ कर्मचारी निगम कार्यालय में आने लगे हैं, जबकि कुछ अभी भी गैर हाजिर रहते हैं। इसे चेक करने के लिए महापौर कुलभूषण गोयल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 26 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों की रजिस्टर में गैर हाजिरी लगाकर वेतन काटने का निर्देश दिया है।
महापौर ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को कर्मचारियों को बुलाने का उद्देश्य लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाना और उनकी दिक्कतें सुनना है। ज्यादातर लोग शनिवार को नगर निगम दफ्तर में आकर अपने काम करवाना चाहते हैं, लेकिन पहले कार्यालय बंद होता था। इसलिए यह आदेश दिए गए थे, कि शनिवार को भी कार्यालय खुला रहे। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके पहले गैरहाजिरी लगेगी और उसके बाद नोटिस देकर आगामी कार्रवाई भी की जाएगी। कुलभूषण गोयल ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर दीपक सुरा को निर्देश दिए कि हर शनिवार को ठेका कर्मचारियों की हाजिरी चेक की जाए और जो लगातार गैरहाजिर मिल रहे हैं, उन पर तुरंत एक्शन लिया जाए। सेक्टर-12ए में इंजीनियरिंग विंग, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, टाउन प्लानिंग ब्रांच है। महापौर के निरीक्षण के बाद गैरहाजिर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों को फोन करके सफाई देने में जुट गए। महापौर के साथ डीएमसी दीपक सुरा, सीएसआई अविनाश सिंगला भी मौजूद थे।