फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Surprise inspection of corporation commissioner, notice given to absent 56 personnel

Panchkula News: निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर 56 कर्मियों को दिया नोटिस

Sat, 01 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of corporation commissioner, notice given to absent 56 personnel
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के आदेश पर सभी 619 अधिकारियों और कर्मचारियों की फिजिकल अटेंडेंस हुई। 619 में से 543 हाजिर मिले जबकि 56 गैरहाजिर मिले। करीब 20 कर्मचारी/अधिकारी छुट्टी पर थे। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देश पर गैरहाजिर 56 अधिकारियों/कर्मचारियों को उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने नोटिस जारी किया है।

इनको कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक ना मिलने पर अधिकारी/कर्मचारी के वेतन में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही अनुशासनिक कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार की फिजिकल वेरिफिकेशन को गंभीरता से लें। यह फिजिकल वेरिफिकेशन आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed