{"_id":"68288c56275c5df435007818","slug":"surprise-inspection-of-bal-niketan-done-panchkula-news-c-87-1-pan1010-122727-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला के बाल निकेतन में जज का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला के बाल निकेतन में जज का दौरा
विज्ञापन
बच्चों से किया संवाद, भोजन और रहन-सहन की जांची व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही ने सेक्टर-2 स्थित बाल निकेतन का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर्णा भारद्वाज भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने आश्रय गृह के प्रत्येक हिस्से का बारीकी से अवलोकन किया।
सिरोही ने बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा। वर्तमान में आश्रय गृह में 19 लड़के और 9 लड़कियां रह रहे हैं। न्यायाधीश सिरोही ने भोजन की गुणवत्ता और रसोईघर की व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने खाना बनाने में प्रयोग की जा रही सामग्री और साफ-सफाई की जांच की। बाल निकेतन के कर्मचारियों को उन्होंने बच्चों के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से काम करने की सलाह दी। बाल निकेतन के अधीक्षक मेहर सिंह ने बाल गृह की दिनचर्या और बच्चों के लिए की जा रही पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था बच्चों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। यह औचक निरीक्षण बाल संरक्षण संस्थानों में पारदर्शिता बढ़ाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।