{"_id":"f33eb275c061366af0082d8cb672be46","slug":"surprise-checking-of-tehsil-office-200-staff-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक जांच में गैरहाजिर 200 स्टाफ पर गाज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक जांच में गैरहाजिर 200 स्टाफ पर गाज!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अधिकारियों और मुलाजिमों के समय पर आफिस पहुंचने को यकीनी बनाने के लिए सरकार की ओर से कई बार निर्देश जारी किए। इनका असर भी कुछ दिन दिखा लेकिन स्थिति फिर पहले जैसी बन जाती है।
विज्ञापन
सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल की ओर से जारी निर्देश पर जिला उपायुक्तों ने अपने क्षेत्रों के तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो पूरे प्रदेश में 200 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। यही हाल राज्य के कृषि निदेशालय का दिखा। मुख्य सचिव के निर्देश पर इस महकमे का जब निरीक्षण किया गया तो निदेशक महोदय सहित 85 अधिकारी व कर्मचारी गायब थे।
विज्ञापन
सोमवार को कृषि निदेशालय और पंजाब बीज निगम के राज्य भर में कार्यालयों का विशेष सचिव (पर्सोनल) गुरप्रीत कौर सपरा और संयुक्त सचिव (विजिलेंस) की टीम ने दौरा किया। इस दौरान विभाग के निदेशक डॉ. मंगल सिंह संधू भी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
उनके अलावा पांच संयुक्त निदेशक- निरंकार सिंह, कंवलजीत सिंह, देवराज कालिया, सरबजीत सिंह और रजनीश चंद्र मेहता के साथ ही 79 अन्य अफसर-कर्मचारी भी कार्यालयों में नहीं मिले। प्रदेश भर के तहसील कार्यालयों में सोमवार को चेकिंग का जिम्मा मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्तों को सौंपा था। गैर हाजिर पाए गए सभी अफसरों-कर्मचारियों को अब डीसी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
आगे भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि कार्यालय में अनुशासन बना रहे और लोगों को दिक्कत न आए। प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के डीसी केके यादव की रिपोर्ट के अनुसार, वहां अलग-अलग तहसीलों में 52 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।
डीसी फाजिल्का मंजीत सिंह बराड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला राजस्व अधिकारी व नायब तहसीलदार अबोहर सहित 28 गैर हाजिर थे। अमृतसर के डीसी रवि भगत के अनुसार, जिले की तहसीलों में 26 अधिकारी गैर हाजिर पाए गए जबकि पाटियाला जिले में चेकिंग डिवीजन आयुक्त अजीत सिंह पन्नू ने की। वहां 24 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित थे। फतेहगढ़ साहिब के डीसी अरुण सेखड़ी ने सुबह 9.04 बजे चेकिंग की, तो 24 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर थे।