फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Surender, close to mastermind Deepak Bhola, will tell the secret of fake gold

Panchkula News: मास्टरमाइंड दीपक भोला का करीबी सुरेंदर बताएगा नकली सोने का राज

Sat, 28 Dec 2024 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Surender, close to mastermind Deepak Bhola, will tell the secret of fake gold
पंचकूला। नकली सोने को असली बताकर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से तीन करोड़ रुपये का लोन दिलवाने वाले मास्टरमाइंड दीपक भोला के करीबी सुरेंदर को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। अंबाला जेल से लाकर पुलिस ने शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सुरेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

अब पुलिस सुरेंदर से 6 किलो नकली सोने के बने जेवर कहां से लाया और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाएगी। आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस की टीम दीपक भोला समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। केस से जुड़े 72 आवेदकों से पूछताछ किया गया है। नकली सोने से जेवर बनाने वाले आरोपी की तलाश में टीम दिल्ली, हरियाणा और उत्तर-प्रदेश में दबिश देगी।
विज्ञापन


सुरेंदर बताएगा नकली सोना का राज
सेक्टर-14 पुलिस ने दीपक भोला के करीबी सुरेंदर को एक दिन रिमांड लिया है। पुलिस ने बताया कि नकली जेवर कहां बनाए जाते हैं, इसकी जानकारी मिली है, इसलिए सुरेंदर को एक दिन के रिमांड पर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने की लिए छापा मारा जाएगा।मास्टरमाइंड दीपक भोला पर अलग-अलग थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दीपक के करीबी सुरेंदर पर सेक्टर-14 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। सुरेंदर के साथ कौन-कौन शामिल हैं, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटाएगी। फरार अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम छापे मारेगी। सेक्टर-14 थाना इंचार्ज विजय ने बताया कि दीपक भोला के साथ मिलकर नकली सोने से लोन दिलाने वाले सुरेंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। केस से जुड़े मामले में पूछताछ करने के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed