फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Surajpur won Ashwani Gupta Memorial Kabaddi Cup by defeating Nanakpur

Panchkula News: सूरजपुर ने नानकपुर को हराकर जीता अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप

Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Surajpur won Ashwani Gupta Memorial Kabaddi Cup by defeating Nanakpur
नग्गल में हुए मुकाबले, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत, विस अध्यक्ष ने किया स्वागत
विज्ञापन

दिवंगत अश्विनी गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। सूरजपुर की टीम ने 12वां अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप जीत लिया। बरवाला के नग्गल स्थित स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूरजपूर की टीम ने गांव नानकपुर की टीम को 27-23 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। गांव गरिडा की टीम तीसरे स्थान पर रही। गरिडा की टीम ने गांव खटौली की टीम को 34-30 से हराया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गांव नग्गल स्टेडियम पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
शत्रुजीत कपूर ने दिवंगत अश्विनी गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शत्रुजीत कपूर ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला की ओर से पिछले 12 वर्षों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए सोसायटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे दमखम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। कपूर ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि नग्गल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं जिससे ग्रामीण आंचल के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध हुआ है। शीघ्र ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए युवा मेहनत करें और इस अवसर का लाभ उठा कर रोजगार प्राप्त करें।
विज्ञापन

ग्रामीणों क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा खेलों में देश में नंबर एक पर है। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्हें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पदक विजेता खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद राशि के पुरस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्राॅफी और 51000 रुपये का नकद पुरस्कार
ज्ञानचंद गुप्ता और शत्रुजीत कपूर ने विजेता सुरजपूर की टीम को ट्राॅफी और 51000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर रही नानकपुर और तीसरे स्थान पर रही गरिडा की टीमों को क्रमशः 31000 और 21000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सुरजपुर टीम के इकबाल को बेस्ट कैचर, नानकपुर टीम के तारा को बेस्ट रेडर और गरिडा टीम के हैप्पी को बेस्ट ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा गया। तीनों खिलाड़ियों को 5100-5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, जिला खेल अधिकारी नीलकमल, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, सतबीर चैधरी, सोनिया सूद, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा, बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, विनोद मित्तल, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के प्रधान डीपी सोनी, महामंत्री एनडी शर्मा, वित सचिव वीरेंद्र मेहता के अलावा डीपी सिंघल, तेजपाल गुप्ता, अरूण भान सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed