फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sunil and Priyanka won the title of Haryana Kesari

Panchkula News: सुनील और प्रियंका ने जीता हरियाणा केसरी का खिताब

Tue, 23 Jul 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Sunil and Priyanka won the title of Haryana Kesari
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान 22 राज्यों के करीब 1800 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
कार्यक्रम में हरियाणा खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अर्जुन अवॉर्डी सुनील कुमार को हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर 1.51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और सोनू को हरियाणा कुमार का खिताब जीतने पर एक लाख रुपये का नकद इनाम व गदा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रोहतक जोन की उपनिदेशक सुनीता खत्री व जिला खेल अधिकारी नीलकमल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में पहलवान प्रियंका को हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर 1.51 लाख रुपये व इशिका को दूसरा पुरस्कार जीतने पर 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और रोहतक की अंजलि को हरियाणा कुमार का खिताब जीतने पर 1 लाख रुपये व सिमरन को द्वितीय पुरस्कार जीतने पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

इस दौरान विवेक पदम ने फ्री स्टाइल पुरुष व महिला, ग्रीको रोमन पुरुष और महिला के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व गदा देकर खिलाड़ियों को सम्मानित व उनकी हौसला अफजाई की। अतिरिक्त निदेशक ने आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 के हैंडबाल कोच मनोज, रेसलिंग कोच अश्विनी विचित्र, कबड्डी कोच नरेंद्र सिंह, मेहर सिंह के अलावा अखाड़े के कोच रवि अहलावत, रणधीर सिंह, हरदीप सिंह, फतेहाबाद से कोच अजय, कोच अनिल तथा खेल विभाग के कोच व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed