फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhbir Badal sent defamation notice to Bhagwant Mann

Panchkula News: सुखबीर बादल ने भगवंत मान को भेजा मानहानि नोटिस

Fri, 17 Nov 2023 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal sent defamation notice to Bhagwant Mann
‘खुली बहस’ में बादल परिवार को बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन

बोले, पांच दिन में माफी मांगें या मुकदमे का सामना करें

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मुख्यमंत्री पर शिअद अध्यक्ष और उनके परिवार के सम्मान को धूमिल करने के उद्देश्य से ‘खुली बहस’ में दुर्भावनापूर्ण बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पांच दिन में लिखित माफी मांगने या मुकदमे का सामना करने को कहा गया है।

नोटिस में सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में आयोजित तथाकथित वन मैन डिबेट में जानबूझकर अपमानजनक बयान दिया कि बादल परिवार ने निजी हितों के लिए पंजाब के नदी जल से समझौता किया। नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने एक साजिश के तहत दावा किया कि हरियाणा के बलसर गांव में बादल परिवार की जमीन को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए एक निजी नहर खोदी गई थी। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री ने परिवार के परिवहन के कारोबार के बारे में गलत आरोप लगाकर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


अपने वकील अर्शदीप सिंह कलेर के जरिये भेजे कानूनी नोटिस में शिअद अध्यक्ष ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से बादल परिवार की व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को खराब करने के एकमात्र मकसद से किया गया। मुख्यमंत्री के पास सही तथ्य थे लेकिन उन्होंने जानबूझकर सुखबीर बादल को बदनाम करने का फैसला किया और यह उत्पीड़न के बराबर है। नोटिस में मुख्यमंत्री से नोटिस प्राप्त होने के पांच दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने या मानहानि के मुकदमे का सामना करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed