{"_id":"5fa3137f8ebc3e9bf8520444","slug":"suhagins-wish-her-husband-a-long-life-pkl-office-news-pkl393185082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 15 में चांद को देखकर व्रत खोलती महिलाएं।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सुहागिन महिलाओं ने बुधवार को करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत किया। रात को चंद्रमा का पूजन करके अर्ध्य देकर व्रत खोला। पंचकूला में सुबह से करवाचौथ व्रत के लिए रौनक रही।
कई महिलाएं हाथों में मेंहदी सजाए बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचीं। पंचकूला के सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-11 और सेक्टर-15 का बाजार दिनभर भरा रहा। वहीं, पंचकूला के कई सैलून शाम तक मेकअप में लगे रहे। दिनभर सैलूनों में महिलाओं की लंबी कतार रही।
पंचकूला के सेक्टरों, सोसायटियों और खास मंदिरों में सामूहिक रूप से करवा माता का पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने कथा सुनकर शाम को चंद्रमा का पूजन किया। इस मौके पर पतियों ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया और उनको उपहार दिया। पंचकूला के मंदिरों में सपना, रेनू, चारु मित्तल, शोभना, सुनीता के साथ कई महिलाएं पूजन करने के लिए पहुंचीं। कोरोना का असर करवाचौथ पर ज्यादा नहीं दिखाई दिया। महिलाओं ने पार्कों के साथ ही होटलों और सोसायटियों में करवाचौथ को धूमधाम से मनाया।