{"_id":"698b8b3e1e1ed204a40a127e","slug":"such-is-the-mismanagement-dead-bodies-are-being-placed-on-top-of-dead-bodies-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21887-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुछ ऐसी है बदइंतजामी... डेडबॉडी के ऊपर रखी जा रही डेडबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुछ ऐसी है बदइंतजामी... डेडबॉडी के ऊपर रखी जा रही डेडबॉडी
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के शवगृह में गंभीर लापरवाही सामने आई है। शवगृह में आठ फ्रीजर हैं। इसमें छह महीनों से पांच फ्रीजर खराब पड़े हैं। इस कारण तीन फ्रीजर ही शव रखने के काम आ रहे हैं। पांच फ्रीजर के कॉपर वायर चोरी होने के कारण इसमें शव नहीं रखा जा रहा है। अभी तक इन्हें सही नहीं कराया गया है। फ्रीजर का कंप्रेसर भी खराब पड़ा है। पुलिस की ओर से अज्ञात शव को तीन दिन रखवाने का नियम है। कई बार फ्रीजर की कमी के कारण दो शव केवल एक ही फ्रीजर में रखे जाते हैं जो नियमों के खिलाफ है। इस कारण अस्पताल में शवों को रखने में परेशानी होती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि खराब फ्रीजरों की जानकारी कई बार उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन मरम्मत में देरी हो रही है। सिविल अस्पताल में एसी और फ्रीजर के कॉपर वायर चोरी होने के कारण ऐसे हालात बन जाते हैं कि सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद नहीं होते हैं।
जल्द ही खराब फ्रीजर को ठीक कराया जाएगा
अस्पताल में फ्रीजर खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही खराब पांचों फ्रीजर को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेक्निकल टीम को बुलाया जाएगा। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
जल्द ही खराब फ्रीजर को ठीक कराया जाएगा
अस्पताल में फ्रीजर खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही खराब पांचों फ्रीजर को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेक्निकल टीम को बुलाया जाएगा। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन