{"_id":"6830993a1c9862765a084199","slug":"sub-inspector-murder-case-mla-lalpura-and-tarn-taran-ssp-face-to-face-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-717514-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सब इंस्पेक्टर हत्याकांड - विधायक लालपुरा व तरनतारन के एसएसपी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सब इंस्पेक्टर हत्याकांड - विधायक लालपुरा व तरनतारन के एसएसपी आमने-सामने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। तरनतारन जिले के गांव कोट मोहम्मद खां में दो गुटों का विवाद सुलझाने गए थाना गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की हत्या के मामले में एसएसपी ने सरकार व विभाग को गुमराह कर बेकसूर लोगों को हत्या मामले में नामजद कर जेल भेजा गया है। हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि अगर बारीकी से जांच की जाए तो गांव कोट मोहम्मद खां से आप के सरपंच कुलदीप सिंह, उनके पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग बेकसूर साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम मान से रविवार को मिलकर एसएसपी अभिमन्यु राणा की शिकायत करेंगे, क्योंकि स्थानीय स्तर के पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह के हत्याकांड में बेकसूर लोगों को नामजद कर जेल भेजा है। सरपंच कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी अमृतपाल कौर समेत 20 बेकसूर लोग जेल में हैं। हाल ही में सरपंच के भाई अमनदीप सिंह को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको गैंगस्टरों के साथ जोड़ दिया है।
इंटरनेट मीडिया पर डाली पोस्ट में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि असल सच्चाई को छिपाते हुए एसएसपी द्वारा सरकार की छवि खराब करने में कसर नहीं छोड़ी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की जिस रिवाॅल्वर से चली गोली मौत का कारण बनी, वह रिवाॅल्वर किसी और का नहीं बल्कि पुलिसकर्मी का लाइसेंसी था। अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलिस कर्मी को ड्यूटी के दौरान अपना निजी रिवाॅल्वर पास रखने के लिए अनुमति किसने दी थी। पुलिस का हवाला देते विधायक ने कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो आप के सरपंच कुलदीप सिंह व उनके पारिवारिक सदस्य बेकसूर साबित होंगे। एसएसपी की मनमानी के खिलाफ रविवार को सीएम मान से मिलकर मामले से अवगत करवाया जाएगा, ताकि बेकसूर लोगों को जेल से रिहाई मिल सके।
विज्ञापन
एसएसपी अभिमन्यु राणा का कहना है कि चरनजीत सिंह की हत्या के समय डीएसपी अतुल सोनी वहां मौजूद थे। उन्हीं के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इसकी पड़ताल एसपी (आई) अजयराज सिंह कर रहे हैं। विधायक लालपुरा को अगर लगता है कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को नामजद किया है तो वह बाहरी जिले के पुलिस अधिकारियों से जांच करवाएं।