फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students took out a rally and motivated the society to stay away from drugs

Panchkula News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल समाज को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Fri, 20 Jun 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students took out a rally and motivated the society to stay away from drugs
मोरनी। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मोरनी में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज में इसके विरुद्ध एक मजबूत संदेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दीपिका ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, नशा मुक्त भारत केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

व्याख्यान के बाद संस्थान परिसर से लेकर निकटवर्ती गांव बेहलों तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों और स्टाफ ने स्थानीय निवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्राचार्य दलजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह, गौरव चलाना, मनोज कुमार, दीपिका, जतिन, डॉ. योगेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed