फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students of Sri Krishna Ayush University visited Chandigarh

Panchkula News: श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया चंडीगढ़ भ्रमण

Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students of Sri Krishna Ayush University visited Chandigarh
पंचकूला। युवाओं को पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा कला-संस्कृति की समृद्ध धरोहर से रूबरू कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से संचालित विशेष दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखना लेक एवं रॉक गार्डन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सुखना लेक और रॉक गार्डन की विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, पर्यटन के महत्व की समझ तथा सृजनात्मक कला के प्रति रुचि विकसित करना है। युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे भ्रमण न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुमन, डॉ. सुधीर, विभोर एवं अमिशा सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक भ्रमण आयोजन के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed