फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students of Panchkula were thrilled at the Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony

Panchkula News: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आयोजन में गदगद हुए पंचकूला के विद्यार्थी

Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students of Panchkula were thrilled at the Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony
पंचकूला। इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 में शनिवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थी अवॉर्ड पाकर खुशी से भावुक हो गए और खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए एक यादगार खुशी का पल है। इस समारोह में दसवीं और बारहवीं में अच्छे नंबर हासिल करने वाले सम्मानित विद्यार्थियों ने कहा कि यह खुशी का पल हम जीवन मेंं कभी नहीं भूलेंगे। इस समारोह में पंचकूला के अलावा अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद कहा कि मेधावी छात्र देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कूलभूषण गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिंदर मलिक, पंचकूला की डीसी मोनिका गुप्ता व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली बार सीएम ने सम्मानित किया
पंचकूला में जिला स्तर पर 12वीं में मेडिकल स्ट्रीम में अच्छे अंक हासिल करने पर मुझे पहली सीएम ने सम्मानित किया है। यह सम्मान पाकर मुझे और मेरे शिक्षकों समेत परिवार को बहुत अच्छा लगा। मैं अब डॉक्टर बनकर अपना लक्ष्य पूरा करूंगी। यह मेरे लिए गर्व की बात है। -काजल, छात्रा
विज्ञापन


मेहनत से इनाम मिला
मैनें 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल लाने के लिए रात-दिन कड़ी मेहनत से पढ़ाई की है। छह घंटे की सेल्फ स्टडी को जब सम्मानित किया गया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। यह सम्मान मिलने वाले पलों को मैं अपने पूरे जीवन याद रखूंगी। -शिवानी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए बनने के लिए उत्साह बढ़ा
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद मेरा सीए बनने के लिए उत्साह बढ़ा है। मैंन कॉमर्स स्ट्रीम मेंं जिले स्तर पर बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। इस परीक्षा में पास होने के बाद जिस तरह का सम्मान समारोह हुआ है। यह मुझे आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। -नीतिका, छात्रा
सम्मान मिलने पर माता-पिता खुश
मुझे बड़े सम्मान समारोह में सम्मानित करने के बाद मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं। पहली बार इतने बड़े मंच पर मेरी मेहनत को सीएम ने सम्मानित किया है। इससे मेरे पूरे गांव मेंं सीएम से सम्मान मिलने की चर्चा है। अच्छी पढ़ाई कर और सम्मान बढ़ाउंगी। -शिवानी, छात्रा

मेरा सपना है सीए बनना
मैंने कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई की है। आठ घंटे की पढ़ाई करने का ही फल है कि मुझे इस तरह का उत्कृष्ट इनाम प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। मैं अपनी आगे की पढ़ाई में भी इसी तरह की मेहनत करूंगी और मेरा सीए बनने का सपना है। -एकता राणा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed