{"_id":"6906747c9a1d8b8d0a0a9265","slug":"students-of-government-schools-will-showcase-their-talent-in-story-and-essay-writing-competition-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20076-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
पंचकूला। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर शहर के राजकीय स्कूलों मेंं कहानी और निबंध लेखन में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता 3 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें गुरु जी के जीवन पर आधारित यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी राजकीय स्कूलोंं के प्रिंसिपल को पत्र जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर के जीवनी के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियोंं में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का माध्यम बनेगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 3 नवंबर को होगी। वहीं, खंड स्तर पर 4 और 5 नवंबर, जिला स्तर पर 6 से 9 नवंबर और राज्य स्तर पर 10 नवंबर को प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता 90 मिनट का होगी। कहानी औैर निबंध लेखन पांच सौ से छह सौ शब्दों की रहेगी। खंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से भाषा में चुनी गई एक प्रवृष्टि को शामिल किया जाएगा। निबंध लेखन मेंं जिला स्तर पर 88 विद्यार्थी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के विषय
प्रतियोगिता मेंं गुरु तेग बहादुर की जीवन यात्रा, मक्खन शाह, जुबाना, लक्खी शाह बंजारा, भाई कुशाल सिंह दहिया, भाई जैता का योगदान, गुरुतेग बहादुर की मालवा यात्रा, गुरु साहिब की उत्तर पूर्व की यात्रा, आनंदपुर साहिब और गुरु का इतिहास, गुरु साहिब और कश्मीरी पंडित, बलिदान यात्रा, भाई मत्ती दास, भाई सती दास, भाई दयाला का बलिदान और कुशाल सिंह का अतुल्य योगदान विषय पर लिखा जा सकेगा।
विज्ञापन
कोट--
सभी राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नौवीं से बारहवीं के छात्र भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारी स्कूलों में पूरी कर ली गई है। -संध्या मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग

कोट