फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students of government schools of Punjab did wonders in NEET exam

Panchkula News: नीट की परीक्षा में पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया कमाल

Sat, 17 Jun 2023 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools of Punjab did wonders in NEET exam
चंडीगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित यूजी नीट 2023 के परिणाम में पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 23 जिलों में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 604 विद्यार्थी नीट की परीक्षा पास करने में कामयाब हुए हैं। यह दावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को किया। उन्होंने बताया कि इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी एक साथ परीक्षा पास कर पाए हैं। इससे पहले 2021 में 213 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए थे। पंजाब सरकार शिक्षा विभाग में लगातार सुधार कर रही है। इसी का नतीजा है कि इस बार बोर्ड एग्जाम का परिणाम भी बहुत शानदार रहा था।
विज्ञापन


सूबे के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्टडी मैटिरियल भी मुहैया करवाया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा फंड भी जारी किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। जिला स्तर पर विशेष कमेटियां बनाई गई हैं, जो इस दिशा में काम करती हैं। साथ ही हर महीने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप देती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूलों के शिक्षकों को सिंगापुर और आईआईएम अहमदाबाद जैसे स्थानों से ट्रेनिंग करवाई जा रही है। स्कूल के कमरों में नई तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों के रिश्तों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनडीए की पासिंग आउट परेड में भी किया कमाल
हाल ही में एनडीए की देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में भी पंजाब के विद्यार्थियों का जलवा रहा है। सूबे के 23 विद्यार्थी सेना में अफसर बने हैं। इसमें से 10 विद्यार्थी अकेले महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट मोहाली के चुने गए। यह संस्थान पंजाब सरकार ने साल 2009 में बनाया था। यहां पर हर साल प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट के आधार पर 41 बच्चों को एनडीए की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाती है। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर अन्य सारे खर्च सरकार द्वारा उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed