{"_id":"68112f3f6417a23c7606b539","slug":"students-iphone-15-stolen-while-swimming-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122175-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्विमिंग के दौरान छात्र का आईफोन-15 चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्विमिंग के दौरान छात्र का आईफोन-15 चोरी
Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित जिमखाना क्लब के स्विमिंग पूल में स्विमिंग के दौरान एक कॉलेज के छात्र का मोबाइल फोन चोरी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
राघव वर्मा सेक्टर-12ए निवासी छात्र एसडी कॉलेज में बी. वोक की पढ़ाई कर रहा है। 26 अप्रैल को शाम करीब 5:50 बजे अपने दोस्त अभिमन्यु निवासी पीरमुछल्ला के साथ स्विमिंग के लिए सेक्टर-3 जिमखाना क्लब गया था। दोनों दोस्तों ने अपने कपड़े और मोबाइल फोन एक बैग में रखकर स्विमिंग पूल के पास बनी खूंटी पर टांग दिए थे।
जब वे शाम 7:40 बजे स्वीमिंग पूल से बाहर आए तो बैग खुला मिला। राघव ने कपड़े बदलने के दौरान अपना फोन चेक किया तो बैग से गायब था। जबकि अभिमन्यु का फोन वहीं पड़ा मिला। राघव ने अपने स्तर पर फोन की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो 28 अप्रैल को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच सेक्टर-5 थाना को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।