फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students at the Excellence Centre remained without food for the second day, surviving on sandwiches.

Panchkula News: एक्सीलेंस सेंटर में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को नहीं मिला खाना, सैंडविच से गुजार रहे दिन

Thu, 08 Jan 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students at the Excellence Centre remained without food for the second day, surviving on sandwiches.
सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बर्तन न होने से लंच और डिनर बंद
विज्ञापन

खिलाड़ियों को खुद खर्च कर खाना लाना पड़ा, खेल विभाग के इंतजाम अधूरे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के एक्सीलेंस सेंटर में रह रहे हरियाणा के खिलाड़ियों को बुधवार को दूसरे दिन भी लंच और डिनर नहीं मिल पाया। खिलाड़ियों ने केवल सैंडविच और दूध खाकर दिन बिताया। समस्या बर्तन न होने के कारण बनी, जिससे खिलाड़ियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।

खेल विभाग की ओर से बर्तन खरीदने में देरी के कारण यह स्थिति बनी है। अधिकारियों ने दावा किया कि व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अब तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। कई खिलाड़ियों को अपने खर्च पर बाहर से खाना लाना पड़ा।
विज्ञापन


एक्सीलेंस सेंटर में रोजाना करीब 200 विद्यार्थियों का खाना बनता है। ठेकेदार ने मंगलवार को अपने बर्तन वापस ले लिए, जिसके बाद विभाग बर्तन की व्यवस्था नहीं कर पाया। इस कारण खिलाड़ियों ने अपनी सुविधा के लिए सैंडविच और दूध से ही पेट भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
मेेस में विद्यार्थियों को सैंडविच और दूध की व्यवस्था की गई है। जल्द ही बर्तन की व्यवस्था कर भोजन का पूर्ण इंतजाम किया जाएगा।
– नीलकमल, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed