फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students appeared for Science exam at three centres in Tricity.

Panchkula News: ट्राइसिटी के तीन केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी साइंस की परीक्षा

Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students appeared for Science exam at three centres in Tricity.
पंचकूला। ट्राइसिटी में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत मंगलवार को साइंस का पेपर हुआ। ट्राइसिटी के तीन केंद्रों में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इसमें निंबस डिफेंस अकादमी चंडीगढ़, दून इंटरनेशनल स्कूल न्यू चंडीगढ़, दून पब्लिक स्कूल पंचकूला में परीक्षाएं हुईं। अब 12 नवंबर को लॉजिकल रीजनिंग, 13 नवंबर को एआई और फाइनेंशियल अवेयरनेस की परीक्षा होगी। मंगलवार को साइंस का पेपर हुआ। परीक्षा एक घंटे की रही। इसमें ट्राइसिटी के विद्यार्थियों ने अपनी क्षमताओंं को परखा। यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव और भविष्य की तैयारी करने में मदद करता है। नई शिक्षा नीति के अनुसार यह परीक्षाएं करवाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ आवश्यक एक्सपोजर मिले और वह भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड से प्रतिभागियों को यह जानने में मदद मिल रही है कि वह अपने समकक्ष विद्यार्थियों के बीच कहां खड़े हैं। इससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। इससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


पदक व प्रमाण पत्रों का होगा वितरण
- जिला स्तर पर पदक और प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलती है मदद
निंबस डिफेंस अकादमी चंडीगढ़ के डायरेक्टर अजय गुलेरिया ने कहा कि ऐसे आयोजनोंं से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। साइंस का पेपर देने के बाद विद्यार्थियोंं के चेहरे खिल उठे। दून इंटरनेशनल स्कूल न्यू चंडीगढ़ के प्रधानाचार्य विपनजोत सचदेवा ने कहा कि इससे बच्चोंं को प्रतियोगिता का अनुभव होता है। दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल सुनीता आनंद ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से छात्राें को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed