{"_id":"65fcad67d16de8e02e0153a4","slug":"students-and-disabled-people-will-not-get-free-facilities-in-electric-buses-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7410-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों और दिव्यांग को नहीं मिलेगी मुफ्त सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों और दिव्यांग को नहीं मिलेगी मुफ्त सुविधा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों और दिव्यांग सहित सभी वर्गों के लोगों को मुफ्त बस की सुविधा नहीं मिलेगी। मीटिंग के बाद विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। इसके बाद अब लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इससे विद्यार्थियों और दिव्यांगों को मुफ्त बस सर्विस नहीं दी गई है। इस तरह के हालात में इंटर सेक्टर बस सर्विस में शहर के यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। इस तरह के भेदभाव से विद्यार्थियों और लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सुविधा इसमें दी जानी चाहिए।
पंचकूला जिले में 8 मार्च से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें 14 मार्च से किराया लगना शुरू हो गया है। किराया लगाए जाने के बाद इन इलेक्ट्रिक बसाें में दिव्यांग समेत अन्य को फ्री बस की सुविधा से बाहर रखा गया है। सफर करने में किसी भी वर्ग के लोगों को किराया में छूट नहीं दी गई है। इसका सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसे लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी बनी हुई है। सेक्टर-1 कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी रमेश कुमार, सतपाल सिंह, महावीर, प्रदीप ने बताया कि बस सर्विस की सुविधा को विद्यार्थियों के लिए मुफ्त होना चाहिए।
विद्यार्थियों सहित अन्य कोटे का बस सफर डीजल की बसों में मुफ्त है। इलेक्ट्रिक बसों में किसी भी वर्ग में मुफ्त नहीं रखा गया है। कंपनी की बसों में मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। - अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड सेक्टर-5