फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strong Earthquake Tremors Rock Tricity, Causing Panic Among Residents; Magnitude 5.9 on the Richter Scale

Panchkula News: ट्राइसिटी में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत<bha>;</bha> रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता

Sat, 04 Apr 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Strong Earthquake Tremors Rock Tricity, Causing Panic Among Residents; Magnitude 5.9 on the Richter Scale
अफगानिस्तान के हिंदूकुश में रहा केंद्र, चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली में महसूस हुए झटके
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप मच गया। रात करीब 9:46 बजे आए झटकों के चलते लोग दहशत में अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों और खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों में झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।
झटकों की तीव्रता के कारण कई स्थानों पर लोग 5 से 10 सेकंड तक कंपन महसूस करते रहे। खासकर ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अधिक घबराए नजर आए और एहतियातन तुरंत नीचे उतर आए।
विज्ञापन

हिंदूकुश में रहा भूकंप का केंद्र
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था। केंद्र जमीन के काफी नीचे होने के बावजूद इसके झटके ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं

राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक ट्राइसिटी में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है।


भूकंप के बाद कुछ समय तक लोग घरों से बाहर ही रहे और एक-दूसरे से जानकारी लेते नजर आए। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे झटकों के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाने और सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed