{"_id":"6a15ff160431d7c198074ff9","slug":"strict-action-will-be-taken-against-school-buses-that-violate-rules-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23632-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा पर डीसी सख्त: मानसून से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश, ट्रकों की एंट्री पर भी सख्ती
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एनएचएआई, एचएसवीपी, पीएमडीए और पीडब्ल्यूडी को मानसून से पहले पैचवर्क और साइन बोर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण किया जाए। बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी उपकरण और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध हों। उन्होंने आरटीए को नियमों का पालन नहीं करने वाली स्कूल बसों के अधिक से अधिक चालान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रकों की आवाजाही कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रकों की एंट्री बंद रखने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। आरटीए सचिव हैरतजीत कौर ने सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
उपायुक्त ने नगर निगम को खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक लाइट्स पर भीख मांगने वालों पर निगरानी रखने और ओल्ड पंचकूला क्षेत्र में अवैध रूप से खड़ी टैक्सी व निजी सवारी गाड़ियों के चालान करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के कारण भीड़ बढ़ती है और हादसों का खतरा बना रहता है।
विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्ती के साथ जागरूकता अभियान भी जरूरी हैं।
उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत, रोड मार्किंग और आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी लाना है। दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
बैठक में आरटीए सचिव हैरतजीत कौर, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ विशाल पराशर, पीएमडीए के एसडीओ, इंस्पेक्टर आशीष समेत एनएचएआई, एचएसवीपी, शिक्षा विभाग, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के अधिकारी मौजूद रहे।