{"_id":"68fa7e71d7f1f5d4fe078d59","slug":"strict-action-should-be-taken-against-those-involved-in-child-labour-and-they-should-be-fined-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19956-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाल श्रम में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाल श्रम में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला और अनिल कुमार ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में बाल श्रम की रोकथाम के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने पंचकूला को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आयोग के सदस्यों ने कहा कि हरियाणा सरकार बाल श्रम के प्रति संवेदनशील है और इसकी रोकथाम के साथ-साथ प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए भी प्रयासरत है। पंचकूला को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए कई नई पहल पर कार्य किया जा रहा है जिनमें बाल भिक्षावृत्ति को समाप्त करना, सिविल अस्पताल और महिला थानों में चाइल्ड फ्रेंडली रूम की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल श्रम में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाए।
सदस्यों ने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए मार्केटों, ढाबों, फैक्ट्रियों, होटलों और ट्रैफिक लाइटों आदि स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संवेदनशील बनाया जाए। इसके साथ ही जिला टास्क फोर्स संभावित बाल श्रम स्थलों की पहचान कर नियमित छापे मारे और इसमें लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचकूला एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसीपी राकेश कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रेखा, लेबर इंस्पेक्टर तेजबीर सिंह एवं सुभाष वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद सहगल तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से अधीक्षक राहुल देशवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।