{"_id":"60b7e5a18ebc3ef7893ac08a","slug":"street-vendors-market-will-be-inaugurated-today-in-sector-15-assembly-speaker-gyanchand-gupta-will-inaugurate-pkl-office-news-pkl41537785","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 में स्ट्रीट वेंडर्स मार्केट का आज होगा लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 में स्ट्रीट वेंडर्स मार्केट का आज होगा लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर-15 में विकसित की गई स्ट्रीट वेंडर मार्केट वीरवार से शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ 11.30 बजे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे।
पहले फेस में 20 ई कार्ट में वेंडर्स को जगह दी गई है, जोकि इसमें बैठकर खाने-पीने, कपड़े, चाइनीस फूड इत्यादि बेचेंगे। मोची, नाई, पान वाले भी मार्केट में बैठेंगे। स्ट्रीट वेंडर मार्केट में दो सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे और 4 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सफाई कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। वेंडर्स के लिए पीने के लिए आरो के पानी की व्यवस्था की है। दो डस्टबिन लाल और हरा हर छह महीने बाद दिया जाएगा। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को सर्दी और गर्मी के कपड़े दिए जाएंगे। सिर पर पहनने की टोपी और दस्ताने दिए जाएंगे।
वार्ड नंबर-5 के पार्षद जय कौशिक और लियो मीडिया के प्रबंधक जय प्रकाश ने बुधवार को दौरा कर उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। शुभारंभ के दौरान विस अध्यक्ष के साथ पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा मौजूद रहेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता इस मार्केट का लोकार्पण करने के बाद निरीक्षण करेंगे और यहां पर वेंडर्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेंगे। जयप्रकाश ने बताया कि वेंडर्स के लिए निगम की लोगों वाली टोपियां, बैच मौके पर बनाया जाएगा। पॉलिसी के मुताबिक स्ट्रीट वेंडर्स का हर महीने हेल्थ चेकअप किया जाएगा। हर छह महीने बाद वेंडर्स की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वेंडर्स को दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग
शहर में यदि कहीं भी अवैध तौर पर रेहड़ी फड़ियों के कारण वेंडर्स को नुकसान होगा तो उसे भी हटवाया जाएगा। वेंडर्स को उनके काम से संबंधित स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही वेंडर्स को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यह जरुरी नहीं है कि वह यही ई कार्ट खरीदें, लेकिन उन्हीं नगर निगम कार्यालय से स्वीकृति ई कार्ट का डिजाइन लेकर उसे तैयार करवाना होगा। ई कार्ट में सोलर लाइट्स लगाई गई है। जीपीएस भी लगाया जाएगा।