{"_id":"685d9c1b7bafb24f090777e6","slug":"street-light-lineman-got-electrocuted-fell-from-12-feet-height-and-got-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-124040-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्ट्रीट लाइट लाइनमैन को लगा करंट, 12 फीट ऊंचाई से गिर कर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्ट्रीट लाइट लाइनमैन को लगा करंट, 12 फीट ऊंचाई से गिर कर घायल
विज्ञापन
पिंजौर। हिमशिखा काॅलोनी में रामलीला पार्क के समीप स्ट्रीट लाइट सही करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन करीब 12 फीट ऊंचाई से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल पंचकूला में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गढ़ी कोटाहा निवासी लाइनमैन विक्रम सिंह (28) रायपुररानी के हिमशिखा काॅलोनी में पौड़ी पर चढ़ कर स्ट्रीट लाइट सही कर रहा था। अचानक बिजली का झटका लगते ही वह करीब 12 फीट की ऊंचाई गिर कर घायल हो गया।
घायल विक्रम के सहकर्मियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की बिजली सप्लाई पीछे से बंद कर दी जाती है, परंतु जिन पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी है उन्हीं पोल पर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तारें जाती हैं, जिनमें करंट होता है। उन्हीं तारों से स्ट्रीट लाइट सही करने की संभावना बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट के 500 से अधिक पोलों के ऊपर से बिजली बोर्ड ने हाइटेंशन (एच टी) लाइन डाल दी गई है। उन्होंने आवाज भी उठाई, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।